Breaking News

7 कंजरों ने की थी ग्वालियर के वकीलों से लूट व मारपीट, पहले भी कर चुके जिले में कई वारदातें, खुलासा जल्द

सागर-ललितपुर हाईवे पर ग्वालियर के वकीलों के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात को 7 कंजरों ने अंजाम दिया था। उन तक पुलिस लगभग पहुंच चुकी है। एक- दो दिन में खुलासा हो सकता है। पहले भी यह शातिर गिरोह ऐसी ही वारदातें कर चुका है। इस घटना के चंद मिनट पहले जिस ट्रक ड्राइवर को लूटने की कोशिश की गई थी उससे और एक अन्य वारदात में जेल में बंद कंजरों से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता मिला। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा था। वहीं वारदात के शिकार वकीलों से पूछे गए हुलिए के आधार पर दो आरोपियों के स्कैच भी जारी किए गए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NgnQFo

No comments