
मंदसौर में गैंगरेप और हैवानियम का शिकार हुई सात साल की बच्ची के पिता ने मप्र सरकार द्वारा दिए गए मुआवजे को लेने से इंकार कर दिया है। बच्ची के पिता ने मीडिया से कहा कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं चाहिए...उन्हें इंसाफ चाहिए...वह आरोपियों को फांसी के फंदे पर लटकते देखना चाहते है। दरिंदगी की इस घटना के 6वें दिन जनता का आक्रोश और अधिक बढ़ गया है। मप्र के साथ ही देश भर में घटना के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं रविवार को भी इंदौर के एमवाय अस्पताल में नेताओं का पहुंचना जारी रहा। मासूम बच्ची के उपचार में लगी डॉक्टरों की टीम के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KxXYTN
No comments