
अवैध हथियारों के एक सौदागर को पकड़ने के लिए पुलिस की प्लानिंग पुलिस पर ही भारी पड़ गई। ग्राहक बनकर जब महाराजपुरा थाने का एक सिपाही आर्म्स डीलिंग कर रहा था, तभी पीछे से थाने की मोबाइल वैन आ गई। पुलिस की गाड़ी की लाइट पड़ते ही अवैध हथियार का सौदा करने आए बदमाश सिपाही को पुलिस का मुखबिर समझकर और उसे भी अगवा कर ले गए गए। रास्ते में जब उन्हें पता लगा कि वह सिपाही है तो उसे और उसके साथी को धक्का देकर गाड़ी से नीचे उतार दिया और भाग गए। पुलिस की कड़ी घेराबंदी की लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। वह बिजौली की तरफ भागे हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zFHQyG
No comments