Breaking News

शिवपुरी में 30 दिन में 2.5 इंच, 3 दिन में ही हो गई 5 इंच बारिश, भदैयाकुंड झरना 2 साल बाद बहा

जिले में मानसून सक्रिय होने से लोगों को राहत मिलने लगी है। शिवपुरी शहर में पिछले तीस दिनों में महज 2.5 इंच बारिश दर्ज हुई थी। जबकि तीन दिन के अंदर ही 5 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भू-अभिलेख के आंकड़ों के मुताबिक शिवपुरी तहसील में 10 जुलाई तक करीब 65 मिमी बारिश हुई थी। लेकिन 11 जुलाई को सर्वाधिक 71 मिमी बारिश दर्ज हुई और दूसरे दिन 12 जुलाई को 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अब 13 जुलाई को फिर से 50 मिमी से ज्यादा बारिश हो गई है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mdodEy

No comments