
शहर के माधौगंज हाट के आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को बच्चों को बांटने के लिए स्व सहायता समूह की ओर से उपलब्ध कराए गए दलिया में मरी हुई छिपकली निकली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने इसकी जानकारी सुपरवाइजर को दी। सुपरवाइजर ने केंद्र पर पहुंचकर समूह संचालक को बुलाया। छिपकली देखकर समूह संचालक बोले- यह हमारे यहां से नहीं आई है। किसी ने यहीं पर डाल दी होगी। इसके साथ ही वे बोले- इस दलिया काे खाकर बच्चे मर गए क्या? इसके बाद उन्होंने दलिया से भरी बाल्टी नाली में उड़ेल दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zwi7bQ
No comments