Breaking News

ग्वालियर में कम ऊंचाई पर हैं बादल, इसलिए हल्की हो रही बारिश

झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे बादलों ने गुरुवार को भी शहरवासियों को निराश कर दिया। लश्कर में 10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान शहरवासियों को लगा बादल रुककर जमकर बरसेंगे। लेकिन 10 मिनट तेज व 20 मिनट तक रिमझिम बारिश करने के बाद बादल शांत हो गए। हालांकि इस बारिश से वातावरण में ठंडक आ गई। वहीं गोला का मंदिर क्षेत्र व मुरार क्षेत्र में सूखा रहा। मौसम विभाग कार्यालय में 1.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर अंचल के नजदीक सिस्टम सक्रिय नहीं है। साथ ही बादलों की ऊंचाई 900 मीटर के आसपास रही। इससे बादल कम बरसे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गरज-चमक के साथ 5500 मीटर की ऊंचाई में रहने वाले जो बादल रुककर व तेज बारिश करते हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2mf5qc9

No comments