Breaking News

दतिया: आकाशीय बिजली गिरने से किशोर और वृद्ध की मौत; दो चरवाहे झुलसे

जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर उप तहसील बसई के ग्राम सतलोन के पूछ मौजे में बकरियां चराने गए किशोर और वृद्ध की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। जबकि उनके साथ ही बकरियां चरा रहे दो चरवाहे झुलस गए। बिजली गिरने से चरवाहों की सात बकरियां भी मारी गईं। घटना शुक्रवार शाम चार बजे की बताई गई है। गांव के लोग दोनों को बसई अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने किशोर और वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने की 15 दिन में दूसरी घटना है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zNyHnZ

No comments