Breaking News

नर्मदा लाइन पर शटडाउन शुरू : नर्मदा के पहले-दूसरे चरण से पानी लेने का कल आखिरी दिन

शहर में जलूद से आने वाली नर्मदा की लाइन में आए दिन पाइप-लाइन फूटने और बिजलपुर तक आने वाले पानी से 30 से 40 एमएलडी तक होने वाली लीकेज को रोकने के लिए नगर निगम और नर्मदा प्रोजेक्ट के अफसरों ने काम शुरू कर दिया है। रविवार से शुरू हुआ पहले और दूसरे चरण की पाइप लाइन को वाल्व के माध्यम से तीसरे चरण की लाइन में बदलने का काम सोमवार शाम को पूरा हुआ। सोमवार को आखिरी बार पहले और दूसरे चरण की लाइन से पानी आया। इसके बाद मंगलवार से यह पंप 63 दिन के बंद हो जाएंगे। मंगलवार को तीसरे चरण से जहां 360 एमएलडी पानी शहर को मिलेगा वहीं दूसरे चरण की लाइन से 115 एमएलडी पानी मिलेगा। इसके बाद बुधवार से सिर्फ थर्ड फेस से ही 360 एमएलडी पानी मिलता रहेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ljgik8

No comments