Breaking News

सिंधिया को मुख्यमंत्री और कमलनाथ को दावेदार बताने वाला पोस्टर वायरल होने पर कांग्रेस का भाजपा पर आरोप

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए महज चार महीने ही बचे हैं, लेकिन 15 साल से सत्‍ता से दूर रहने के बावजूद कांग्रेस की अंदरूनी कलह बार-बार सामने आ जाती है। इस ऑनलाइन जारी हुए पोस्टर में मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान कमेटी के चेयरमैन और सांसद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को एक-दूसरे के खिलाफ दिखाया गया है। इस तरह के एक पोस्‍टर में एक तरह जहां सिंधिया को भावी मुख्‍यमंत्री के रूप में पेश किया गया है, वहीं एक दूसरे पोस्‍टर में कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि इस तरह के किसी पोस्टर के जारी करने से इनकार करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NVBXQX

No comments