Breaking News

मुरैना: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, नंबर प्लेट पर लिखा है विधायक

चंबल के बर्रेंड घाट से रेत भरकर ला रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तिंदोखर क्षेत्र के होराबरा गांव में गुरुवार की दोपहर एक महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसे देख ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने ट्रैक्टर रोककर ड्राइवर से मारपीट की। पुलिस के पहुंचने के डेढ़ घंटे बाद तक ग्रामीणों ने ट्रैफिक जाम किया। चिन्नौनी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ 304ए का मुकदमा दर्ज किया है। चंबल के रेत को लेकर वन विभाग ने भी ट्रैक्टर-ट्रॉली को राजसात करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2zz7HYW

No comments