Breaking News

अंबाह थाने के इंचार्ज का शव डिवाइडर पर मिला, पास ही पड़ी थी सल्फास की थैली

अंबाह थाने में पदस्थ एसआई (वर्तमान में थाना इंचार्ज) शिवदत्त मिश्रा (56) का शव गुरुवार सुबह अटल द्वार के पास साडा की ओर जाने वाली सड़क के डिवाइडर पर मिला। जूते डिवाइडर के नीचे और शव के पास सल्फास की थैली भी मिली है। शव पर नीले रंग के निशान हैं। यह जहर के कारण हुए या चोट के हैं, पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो सकेगा। पुरानी छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा। उनकी जेब से पुलिस को एक डायरी मिली है। इस डायरी के अंतिम दो पेज पर उन्होंने अपना नोट लिखा है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2utndQA

No comments