
छतरपुर. गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री की एक सभा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्यमंत्री शिवराज अचानक मंच से नीचे जा गिरे। हालांकि उनके पीछे चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें फौरन संभालकर ऊपर उठा लिया। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंच से लोगों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री मंच से नीचे उतरने लगते हैं, तभी कालीन में उनका पैर फंसा और वह फिसलकर नीचे जा गिरे। हालांकि इस हादसे में मुख्यमंत्री को चोट नहीं नहीं लगी और सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फौरन उठा लिया। मंच में उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी चल रही थीं। पत्नी साधना सिंह ने लगाई फटकार : दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह गुरुवार देर शाम चंदला में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा के बाद सभा में पहुंचे थे। जहां ये हादसा हुआ। यहां सभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री मंच से उतरने लगे, तभी मंच की सीढ़ियों से उनका पैर फिसल गया। सुरक्षा गार्डों और आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें फौरन संभाल लिया। घटना के बाद मुख्यमंत्री तो सीधे रथ की ओर रवाना हो गए, लेकिन उनकी पत्नी साधना सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ohmhro
No comments