
यूं ताे मानसून आने की घोषणा के बाद से ही इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियों पर विराम सा लग गया है। तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया है। बारिश नहीं आने से हर वर्ग चिंतित है। किसान जहां बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं आमजन जलसंकट से निजात पाने के लिए। सूखे गए जून के बाद अब इंदौरियों को जुलाई में होने वाली बारिश से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि जुलाई की बारिश ही इंदौर की जरूरत को पूरा करती आई है। सोमवार को छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं ने बारिश की उम्मीद बढ़ा दी है। शहर में अब तक 140 मिमी (करीब साढ़े 5 इंच) बारिश हो चुकी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2z1lKq9
No comments