Breaking News

ट्रांसपोर्टर्स के साथ मंडियों की भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू : किराना सामान की आपूर्ति प्रभावित, सड़ने लगा अनाज

इंदौर. ट्रांसपोर्टर्स की 20 जुलाई से जारी अनिश्चतकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए मंडियों में अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। शुक्रवार से मंडी में सभी प्रकार के काम बंद कर दिए गए हैं। ट्रकों के नहीं चलने से शहर में हर दिन महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, गुजरात और दक्षिण से सामान लेकर आने वाले 800 ट्रकों के चक्के थम गए हैं। अब शहर के थोक बाजार में भी अधिक दिनों का माल नहीं बचा है। मंडियों में भी अनाज सड़ने लगा है। ऐसे में जल्द हड़ताल खत्म होना जरूरी है, नहीं तो आवश्यक वस्तुओं की कमी हो जाएगी। मंडी में सड़ते अनाज सहित अन्य समस्याओं को लेकर हड़ताल शुरू हो गई है।   पूजा सामग्री की मांग बढ़ेगी : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर पूरे देश में विविध मांगों को लेकर 20 जुलाई से ट्रकों की हड़ताल चल रही है। इससे किराना, आटा, दाल जैसा आवश्यक सामान आना रुक गया है। शहर में हर दिन 800 से ज्यादा ट्रक तो केवल किराना, पूजा सामग्री व मसाले लेकर आते हैं। किराना सामान महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली की ओर से आता है। सात दिन से ये ट्रक भी बंद हैं। दक्षिण से पूजा सामग्री,...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NO9Ulx

No comments